
यूपी चुनाव में 2007 की कामयाबी दोहराना चाहती हैं मायावती, मिशन-2022 के लिए BSP आजमाएगी यह फॉर्मूला
Zee News
बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की. सम्मेलन प्रदेश बसपा कार्यालय में 12 बजे से शुरू हुआ. इसमें बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे. बीएसपी के प्रबुद्ध सम्मेलन का आज आखिरी दिन है.
लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की. सम्मेलन प्रदेश बसपा कार्यालय में 12 बजे से शुरू हुआ. इसमें बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे. बीएसपी के प्रबुद्ध सम्मेलन का आज आखिरी दिन है. प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत 23 जुलाई को अयोध्या से सतीश चंद्र मिश्रा ने की थी. आज के इस खास मौके पर मायावती ने अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है. बसपा का दलित+ब्राह्मण मतदाता फॉर्मूला बहुजन समाज पार्टी ने 2007 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के अपने फॉर्मूले को मिशन 2022 में एक बार फिर आजमाने की ठानी है. यह फॉर्मूला है दलित+ब्राह्मण मतदाता. कभी “तिलक तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार” का नारा देने वाली बहुजन समाज पार्टी साल 2007 में दलित+ब्राह्मण सोशल इंजीनियरिंग का सफल प्रयोग कर चुकी है. तब नारा था ब्राह्मण शंख बजायेगा और हाथी चलता जाएगा. कुछ ऐसा ही मंगलवार को भी बसपा में हुआ. जब सभा की शुरुआत शंख की ध्वनी और मंत्रोच्चार के साथ हुई और मंच से जय सिया राम के नारे लगने लगे.More Related News
