
यूपी को जल्द ही मिलेंगी एक करोड़ वैक्सीन, योगी सरकार ने दिया 20 करोड़ का एडवांस
Zee News
यूपी सरकार को जल्दी ही एक करोड़ वैक्सीन मिलने वाली हैं. प्रदेश ग्लोबल टेंडर जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच एक राहत भरी खबर है. कोविड के खिलाफ यूपी में वैक्सीनेशन के लिए योगी सरकार (Yogi Government) का अभियान युद्धस्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार करोड़ टीके के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है. अब यूपी सरकार को जल्दी ही एक करोड़ वैक्सीन मिलने वाली हैं. प्रदेश ग्लोबल टेंडर जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है.More Related News
