
यूपी कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 34,626 नए केस, 332 की मौत
Zee News
यूपी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,10,783 है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,626 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना से 332 लोगों की मौत हुई है. कल प्रदेश में 244148 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 40798042 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं. यूपी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,10,783 है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है. जिलावार अपडेट राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3958, कानपुर में 1875, प्रयागराज में 1232, वाराणसी में 1573, मेरठ में 1561 नए कोरोना संक्रमित आए हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 37, कानपुर में 19, प्रयागराज में 14,वाराणसी में 15, मेरठ में 7 लोगों की जान चली गई.More Related News
