
यूपी के कर्मियों-पेंशनरों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, CM योगी ने DA-DR को लेकर दिया अहम आदेश
Zee News
राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दिए जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) का लाभ बहुत जल्द देने जा रही है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में वित्त विभाग को निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों और पेंशनरों के स्थगित किए गए डीए व डीआर को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे और जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करे. कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मचारियों के स्थगित किए गए DA को जारी करने के संबंध में वित्त विभाग तैयारी करे तथा शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करे: श्री जी 28 लाख कर्मियों व पेंशनरों को लाभ योगी सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ पहुंचेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल में वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी.More Related News
