
यूपी के इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनेंगी नीता अंबानी, जानिए किस विषय पर देंगी लेक्चर
Zee News
रिलांयस फाउंडेशन की अध्यक्ष और रिलांयस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी जल्द ही बतौर विजिटिंग प्रोफेसर बीएचयू जॉइन करने वाली हैं.
नवीन पांडेय/वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पढ़ने वाले बच्चों को नया अवसर मिलने वाला है. दरअसल, रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी जल्द ही बतौर विजिटिंग प्रोफेसर बीएचयू जॉइन करने वाली हैं. वह बीएचयू में महिला अध्ययन का पाठ पढ़ाएंगी.More Related News
