
यूपी के इन रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, इतने रुपए करने होंगे खर्च
Zee News
भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों को रेट को पांच गुना बढ़ा दिया है. पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल में आने वाले स्टेशनों पर 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिल जाता था. वहीं, अब 10 रुपए में मिलने वाला टिकट 50 रुपए में बेचा जा रहा है.
प्रयागराज: भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों को रेट को पांच गुना बढ़ा दिया है. पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल में आने वाले स्टेशनों पर 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिल जाता था. वहीं, अब 10 रुपए में मिलने वाला टिकट 50 रुपए में बेचा जा रहा है. इस वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने इस लिए लिया है यह फैसला प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए जाने को लेकर रेलवे का कहना है कि गैर जरूरी भीड़ को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर यह फैसला लिया गया है. दस का प्लेटफॉर्म टिकट पचास रूपये में सिर्फ 30 जून तक ही बेचा जाएगा. उसके बाद नये सिरे से फैसला लिया जाएगा. लेकिन तमाम जरूरतमंद इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर अंदर जाने से जरूर वंचित रह जाएंगे.More Related News
