
यूपी उपचुनाव: 80 छोड़िए, 20 का भी झुकाव भाजपा की ओर! विपक्ष के लिए खतरे की घंटी
Zee News
लखीमपुर खीरी की गोला सीट पर हुए उपचुनाव के आंकड़े कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं. मुस्लिम बाहुल्य कुछ बूथों पर भाजपा के वोट बढ़े हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी कहते हैं कि आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव हुए. उसमें रामपुर में 50 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं.
लखनऊ: यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की हार से निराश मुस्लिम वोटरों का झुकाव अब भारतीय जनता पार्टी की ओर दिखाई दे रहा है. हाल ही में लखीमपुर खीरी की गोला सीट पर हुए उपचुनाव के आंकड़े कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं. इसमें मुस्लिम बाहुल्य कुछ बूथों पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के वोटों पर अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है.
लखीमपुर की गोला सीट और दानिश आजाद अंसारी का दावा उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में लखीमपुर की गोला सीट के मुस्लिम बाहुल्य कुछ बूथों पर जहां भाजपा को महज कुछ वोट मिले थे, वहीं उपचुनाव में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री और यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी इसका दावा कर रहे हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी कहते हैं कि आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव हुए. उसमें रामपुर में 50 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं. इसके आलावा आजमगढ़ में भी मुस्लिम वोटरों की संख्या बहुत अधिक है. दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है. इसका तात्पर्य है कि मुस्लिम वोटर का रुझान भाजपा की ओर हो रहा है.
