
यूपी : ईरिक्शा पर जा रही थी महिला टीचर, जिम ट्रेनर जबरन उठा ले गया
Zee News
महिला शिक्षिका की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोपियों का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं.
गोंडा: गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके में एक युवक ने महिला टीचर का अपहरण कर लिया. वह भी सरेराह. एक एसयूवी में आए जिम ट्रेनर ने 22 वर्षीय महिला शिक्षिका को दिनदहाड़े उठा लिया. पुलिस ने कहा कि संदिग्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी जिम ट्रेनर की पहचान प्रशांत सिंह के रूप में हुई है.
क्या कहना है पुलिस का नवाबगंज के थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि रविवार शाम को ई-रिक्शा पर जा महिला शिक्षक को एसयूवी सवार ने जबरन उसे अपनी कार में बिठाया और मौके से फरार हो गया.
More Related News
