
यूपीः अयोध्या के हिंदू बाहुल्य इलाके में मुस्लिम ने चुनाव जीतने के बाद कही दिल छूने वाली बात
Zee News
अयोध्या में महापौर पद पर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बीच नगर निगम के हिंदू बहुल वार्ड में मुस्लिम युवक सुलतान अंसारी ने पार्षद के पद पर जीत दर्ज की.
नई दिल्लीः अयोध्या में महापौर पद पर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बीच नगर निगम के हिंदू बहुल वार्ड में मुस्लिम युवक सुलतान अंसारी ने पार्षद के पद पर जीत दर्ज की. राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायक-महंत राम अभिराम दास के नाम पर रखे गए वार्ड से अंसारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत कर सबको चौंका दिया. अभिराम दास को दिसंबर 1949 में बाबरी परिसर में रामलला की मूर्ति रखने के लिए जाना जाता है, जिसके कुछ दिनों बाद मस्जिद को बंद कर दिया गया था और 1986 में इसके खुलने के बाद से आज तक उसी मूर्ति की राम जन्मभूमि में पूजा की जा रही है.
More Related News
