
यूनिसेफ के सर्वे में खुलासा, भारत में सात में से एक बच्चा रहता है उदास
Zee News
भारत में 15 से 24 साल के बच्चों और वयस्कों में सात में से एक बच्चा अक्सर उदास महसूस करता है या काम करने में दिलचस्पी नहीं लेता है.
नई दिल्लीः कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. इससे बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष समेत किसी भी आयु वर्ग के लोग अछूते नहीं रहे हैं. इस महामारी ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है. इस दौर में चिंता, तनाव, अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं के मामले बढ़े हैं. अब यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड) की एक रिपोर्ट ने भी इस तरफ लोगों का ध्यान खींचा है.
काम में दिलचस्पी नहीं लेते बच्चे यूनिसेफ की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 15 से 24 साल के बच्चों और वयस्कों में सात में से एक बच्चा अक्सर उदास महसूस करता है या काम करने में दिलचस्पी नहीं लेता है. रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि कोविड महामारी वर्षों तक बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित कर सकती है.
