)
यूं ही नहीं आसमान में दम भरती इंडियन एयरफोर्स, 1947 से 2025 तक इन फाइटर जेट्स ने दिया साथ
Zee News
1947 से 2025 तक भारतीय वायुसेना ने कई दमदार फाइटर जेट्स उड़ाए, जिनमें Spitfire, MiG-21, Rafale और स्वदेशी तेजस शामिल हैं. इन विमानों ने युद्धों में जीत दिलाई, देश की सीमाओं की रक्षा की और भारतीय आसमान को नई ऊंचाई दी, जिससे IAF दुनिया की ताक़तवर एयरफोर्स बनी.
आज जिस भारतीय वायु सेना (IAF) को हम दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्स में गिनते हैं, उसकी ताकत सिर्फ पायलटों के साहस में ही नहीं, बल्कि उन मशीनों में भी छिपी है जिन्होंने दशकों तक हमारे आसमान की रक्षा की. 1947 में आजादी के बाद से लेकर 2025 तक, IAF ने कई तरह के लड़ाकू विमान उड़ाए, कुछ विदेशी तकनीक के, तो कुछ पूरी तरह स्वदेशी. इन विमानों ने युद्ध में जीत दिलाई, दुश्मनों के हौसले तोड़े, और देश को आसमान में बेजोड़ पहचान दी. चलिए, जानते हैं उन खास फाइटर जेट्स के बारे में, जिन्होंने भारतीय आसमान की कहानी लिखी है.
