)
यूं बर्बाद हुई दुनिया की सबसे आबाद सभ्यता, आर्य या… ये हैं असली वजह? इतिहास के पन्नों पर गढ़ी है सच्चाई
Zee News
सिंधु घाटी दुनिया की सबसे उन्नत मानव सभ्यता थी. जिसका अंत आज भी एक बड़ा रहस्य है. कुछ लोग मानते हैं, बाढ़ ने शहर को डूबो दिया, तो कुछ का मानना है सूखे ने सभ्यता को वीरान कर दिया. आखिर असली सच क्या है, आइए जानते हैं.
Sindhu Ghati Sabhyata ka patan: भारत जितना समृद्ध देश है, उतनी ही अद्भुत इसका इतिहास है. जब हजारों साल पहले दुनिया गुफाओं-जंगलों में अपना बसेरा बना रही थी. तब यहां पर आज के आधुनिक शहर की तरह मानव सभ्यता फल-फूल रही थी, और लोग खुशहाल रहते थे. हम बात कर रहे हैं, सिंधु घाटी सभ्यता की. वह सभ्यता जिसने दुनिया को रहन-सहन के नए तौर-तरीके सिखाए. हालांकि, एक रोज ऐसा भी हुआ, जब सिंधु घाटी सभ्यता अचानक गायब हो गई. ऐसे में आपके जेहन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से सिंधु घाटी सभ्यता का अंत हो गया. आइए, इतिहास के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठाते हैं, और जानते हैं सिंधु घाटी सभ्यता के खत्म होने का असली सच क्या है.
