
युवक से शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, टॉस से हुआ फैसला
Zee News
अपने आप में ये अनोखा मामला है, जब टॉस के जरिए यह तय किया गया कि लड़का किस लड़की से शादी करेगा. गांव वालों ने टॉस करने का फैसला तब लिया जब दो लड़कियां एक ही लड़के से शादी करने पर अड़ गईं.
बेंगलुरु: शादी से पहले घर वालों की मर्जी और लड़के-लड़की की सहमति जरूरी है लेकिन कर्नाटक में टॉस के जरिए एक शादी तय की गई. घटना कर्नाटक के अलूर तालुक के एक गांव की है, जहां एक युवक को दो लड़कियों से अफेयर के चलते शादी से पहले कठिनाई का सामना करना पड़ा. शादी से ठीक पहले दोनों लड़कियां पहुंच गईं और अपनी-अपनी मांग पर अड़ गईं. आखिरकार गांव वालों ने इस समस्या का हल निकालने के लिए टॉस का सहारा लिया.More Related News
