
युवक ने चढ़ाई रिश्तों की बली, पूजा कर रही मां समान चाची के साथ किया ऐसा
Zee News
Lakhisarai Samachar: गंभीर हालत में घायल अशोक कुमार की पत्नी विभा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.
Lakhisarai: बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमा में जय किशोर सिंह के पुत्र आनंद प्रकाश उर्फ तारिणी कुमार ने अपनी चाची विभा देवी की पूजा करने के दौरान गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. इसी क्रम में चाची के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले उक्त स्थल पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही हलसी थाना की पुलिस ने गांव पहुंचकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है. जबकि गंभीर हालत में घायल अशोक कुमार की पत्नी विभा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. बता दें कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.More Related News
