युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ऐसे लेजेंड के आसपास होना वास्तव में धन्य है...
NDTV India
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं धोनी 16 सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके इस खास दिन पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी 16 साल से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके इस खास दिन पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. इसी मौके पर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी उनकी पत्नी साक्षी धोनी और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह एक थ्रोबैक तस्वीर है. इस फोटो के साथ धनाश्री वर्मा ने शानदार कैप्शन भी लिखा है.More Related News