
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए UP के सभी जिलों में लागू होगा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
Zee News
उत्तर प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए योगी सरकार ने बड़े बदलाव की रूपरेखा तैयार की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने से लेकर आधुनिक तकनीक के विस्तार के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए योगी सरकार ने बड़े बदलाव की रूपरेखा तैयार की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने से लेकर आधुनिक तकनीक के विस्तार के निर्देश दिए हैं. उन्होंने नगर निगम वाले 17 शहरों और नगर निकाय वाले 57 जिलों में भी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं. यातायात नियमों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करें मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए पाठ्यक्रम में यातायात नियमों को भी शामिल किया जाए. वर्तमान में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ व वाराणसी में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम सबसे प्रभावी ढ़ंग से काम कर रहा है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का और समावेश भी होगा. सभी जिलों में ट्रैफिक कमांड सेंटर के जरिए यातायात प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था होगी.More Related News
