
यह होंगे Air Force के नए Deputy Chief, VR Chaudhary की लेंगे जगह
Zee News
संदीप सिंह ने 22 दिसंबर 1983 में एक फायटर पायलेट के तौर पर ज़िम्मेदारी संभाली थी। संदीप कई फायटर जेट उड़ा चुके हैं जैसे- Su-30 MKI, MIG-29, Mirage 2000, AVRO, Jaguar, MIG-21, Kiran, AN-32.
नई दिल्ली: वायुसेना के अगले डिप्टी चीफ़ के तौर पर एयर मार्शल संदीप सिंह को नियुक्त कर दिया गया है। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। साथ ही केंद्र सरकार ने वीआर चौधरी को वायु सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है। अभी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल आरके भदौरिया हैं, जो 30 सितंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं।
More Related News
