)
यह मुस्लिम देश ट्रंप को देगा ₹3400 करोड़ का सबसे महंगा तोहफा, जानें क्या है पूरा माजरा?
Zee News
अमेरिकी राष्ट्रपति को अब तक का सबसे महंगा तोहफा मिलने जा रहा है. इस महंगे तोहफे के चलते राजनीतिक विवाद भी छिड़ गया है. इसे बिजनेस डील के रूप में घूस का नाम दिया जा रहा है.
Trump boeing gift from qatar: डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐसा तोहफा मिलने वाला है जो अब तक के अमेरिकी इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को नहीं मिला. कतर (Qatar) सरकार ट्रंप को एक Boeing 747-8 जंबो जेट देने जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत $400 मिलियन यानी करीब ₹3400 करोड़ है. यह ट्रंप की मंगलवार को कतर यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से घोषित किया जा सकता है. हालांकि कतर और अमेरिका दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह अब तक का सबसे महंगा विदेशी तोहफा होगा जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिला है.
More Related News
