
यहां बनीं इको फ्रेंडली मूर्तियों में है शक्ति और ऊर्जा का समावेश, CM योगी ने खास ऑर्डर देकर बनवाईं
Zee News
इस बार आप चाहे तो सिर्फ इको फ्रेंडली ही नहीं बल्कि शास्त्रोक्त सामग्री और विधि से मंत्रोच्चार के बीच बनी माटी के गणित से भी गणेश उत्सव मना सकते हैं. इंदौर के परिवार के द्वारा इस तरह की प्रतिमाएं बनाई जा रही है. यहां से इस प्रतिमा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऑर्डर देकर बनवाया है.
लखनऊ: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. भाद्रपस मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाते हैं. सभी देवों में प्रथम आराध्य देव श्रीगणेश की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने का त्योहार इस साल 10 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस दिन भगवान गणेश विराजेंगे और 19 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विदा किया जाएगा. इस बार आप चाहे तो सिर्फ इको फ्रेंडली ही नहीं बल्कि शास्त्रोक्त सामग्री और विधि से मंत्रोच्चार के बीच बनी माटी के गणित से भी गणेश उत्सव मना सकते हैं. इंदौर के परिवार के द्वारा इस तरह की प्रतिमाएं बनाई जा रही है. यहां से इस प्रतिमा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऑर्डर देकर बनवाया है.More Related News
