
मोहाली में ग्रेनेड से हमला, पंजाब पुलिस की खुफिया विंग का मुख्यालय बना निशाना
Zee News
धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ. विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. इस घटना से चारों ओर दहशत फैल गई है.
चंडीगढ़: हिमाचल और हरियाणा में खालिस्तानी झंडे लगने के बाद अब पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विंग मुख्यालय में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
क्या रहा पूरा घटनाक्रम धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ. विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली. किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.''
