
मोहन भागवत समेत RSS के कई दिग्गज चित्रकूट पहुंचे, यूपी चुनाव पर बनेगी रणनीति!
Zee News
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत एक सप्ताह के दौरे पर मंगलवार को चित्रकूट पहुंचे हैं.
चित्रकूटः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत एक सप्ताह के दौरे पर मंगलवार को चित्रकूट पहुंचे हैं. इस दौरान वह अखिल भारतीय बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे. इसके अलावा कई साधु संतो से मुलाकात भी करेंगे.जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख सबसे पहले वे दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम, चित्रकूट जिला सतना, मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से तुलसी पीठाधीश्वर आश्रम में मुलाकात करेंगे. यूपी चुनाव की बनेगी रणनीति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति बनने की संभावना है. चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक होनी है. इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है.More Related News
