
मोरनी के अंडे चोरी करके ऑमलेट खाया, 7 साल तक की हो सकती है जेल
Zee News
मोरनी के अंडों को ऑमलेट खाने वाले युवकों को सात साल तक की सजा हो सकती है. ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की है. मामले में जांच की जा रही है.
नोएडा: राष्ट्रीय पक्षी मोर (National Bird Peacock) को या उसके अंडों को नुकसान पहुंचाने पर सजा का प्रावधान है, बावजूद इसके एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नोएडा के बीरमपुर गांव में मोरनी के अंडे चोरी कर ऑमलेट बनाकर खाने का मामला सामने आया है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. राष्ट्रीय पक्षी मोर के अंडे चोरी करने का आरोप समुदाय विशेष के चार युवकों पर है. ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अंडे के छिलके बरामद कर फॉरेंसिक लैब (Forensic Lab) में जांच के लिए भेज दिए हैं.More Related News
