)
मोरक्को में बन रहे भारतीय WhAP वाहनों पर लगेगी 30 मिमी इजरायली टर्रेट, 277 मिलियन डॉलर की डील से बनेंगे और घातक
Zee News
Elbit Systems Morocco deal: भारतीय कंपनी Tata Advanced Systems Limited (TASL) ने मोरक्को में स्थानीय निर्माण शुरू की है. इसके बाद रॉयल मोरक्कन आर्मी को WhAP 8x8 बख्तरबंद वाहन की डिलीवरी शुरू कर दी है. इन वाहनों को TASL और भारत की DRDO ने मिलकर विकसित किया है. पहली खेप 24 दिसंबर को सौंपी गई थी. साल 2024 में मोरक्को और TASL के बीच समझौते के बाद बेर्रेचिद क्षेत्र में प्रोडक्शन सुविधा स्थापित की गई.
Elbit Systems Morocco deal: इजरायल की डिफेंस कंपनी Elbit Systems को करीब 277 मिलियन डॉलर का बड़ा ठेका मिला है. डील के तहत मोरक्को में बन रहे भारतीय डिजाइन के बख्तरबंद वाहनों के लिए 30 मिमी टर्रेट और गोला-बारूद की आपूर्ति करेगी. यह सौदा उसकी UT30 MK2 मानव रहित 30 मिमी टर्रेट और गोला-बारूद पैकेज की आपूर्ति से जुड़ा है. यह आपूर्ति तीन साल की समय में पूरी की जाएगी.
