
मोबाइल सिक्योरिटी गाइडलाइंस के लिए क्या है सरकार का प्लान? जानें खास बातें
Zee News
आईसीईए ने बताया है कि मोबाइल सुरक्षा दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए उद्योग के साथ आईटी मंत्रालय काम कर रहा है. मोबाइल उपकरणों पर पहले से इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन पर कार्रवाई कर रही है, वहीं इस दावे का केंद्रीय मंत्री ने खंडन किया है.
नई दिल्ली: इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (आईसीईए) ने बुधवार को कहा कि आईटी मंत्रालय नए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) मानक के अनुरूप मोबाइल सुरक्षा दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए उद्योग के साथ मिलकर काम कर रहा है.
पहले से इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन पर होगी कार्रवाई? मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए शीर्ष उद्योग निकाय आईसीईए का बयान मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार स्मार्टफोन के लिए सुरक्षा परीक्षण (Security Testing) का प्लान बना रही है और मोबाइल उपकरणों पर पहले से इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन पर कार्रवाई कर रही है - केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस दावे का जोरदार खंडन किया.
