
मोदी-बाइडन के बीच शुक्रवार को होगी द्विपक्षीय बैठक, संबंध मजबूत करने पर होगा जोर
Zee News
पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे. उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था.
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे. सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई है.
23 को कमला हैरिस से मिलेंगे मोदी अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि 23 सितंबर यानी बृहस्पतिवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक के संबंध में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे.
