
मॉनसून सत्र से पहले Piyush Goyal को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य सभा में होंगे सदन के नेता
Zee News
Parliament Monsoon Session: मॉनसून सत्र से पहले राज्य सभा में बीजेपी की तरफ से पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को सदन का नेता बनाया गया है. इससे पहले थावर चंद्र गहलोत पर ये जिम्मेदारी थी.
नई दिल्ली: मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session) से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य सभा में बीजेपी की तरफ से पीयूष गोयल (Piyush Goyal) सदन के नेता होंगे. इससे पहले थावर चंद्र गहलोत (Thawar Chand Gehlot) के पास यह जिम्मेदारी थी. थावर चंद्र गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद पीयूष गोयल को ये जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि राज्य सभा में नेता (Leader of House Rajya Sabha) के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम आगे चल रहा था लेकिन पीयूष गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है. पीयूष गोयल 2010 से राज्य सभा के सदस्य हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन्हें कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले पीयूष गोयल के पास रेलवे मंत्रालय भी था.More Related News
