
मॉडर्ना की वैक्सीन के लिए 7250 करोड़ एडवांस देने को तैयार है सिप्ला, भारत सरकार से मांगी 4 छूट
Zee News
कंपनी ने देश में टीके की उपलब्धता बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की है ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके.
नई दिल्ली: मॉडर्ना के कोविड- 19 से बचाव के एक खुराक वाले टीके को जल्द से जल्द भारत लाने के लिये सिप्ला ने सोमवार को सरकार से कुछ रियायतें देने का आग्रह करते हुये कहा है कि वह अमेरिका की इस कंपनी को एक अरब डालर अग्रिम राशि देने की तैयारी में है. सिप्ला ने सरकार से मॉडर्ना को किसी नुकसान की स्थिति में सुरक्षा देने, मूल्य सीमा तय करने से छूट देने के साथ साथ भारत में परीक्षण की शर्त और मूल सीमा शुल्क में रियायत देने का आग्रह किया है. सिप्ला ने कहा है कि कोविड- 19 के टीके को लेकर उसकी मॉडर्ना के साथ बातचीत पूरी होने के करीब है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उन्हें सरकार के समर्थन और भागीदारी की आवश्यकता है.More Related News
