
'मैं सैनिक की पत्नी, रोकर नहीं हंसकर करो विदा...'
Zee News
आशना ने कहा, ‘‘मुझे इस बात का संतोष है कि उन्हें पीड़ा नहीं झेलनी पड़ी. यह राष्ट्रीय क्षति है. मेरे पिता एक नायक थे.’’ उन्होंने कहा कि उनके पिता एक खुशमिजाज व्यक्ति थे.
नई दिल्लीः तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर का शुक्रवार को दिल्ली के बरार स्क्वेयर श्मशानघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिद्दर की पार्थिव देह पर शुक्रवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की.
पत्नी ने कहा-गर्व से अधिक दुख ब्रिगेडियर लिद्दर की पत्नी गीतिका लिद्दर ने अंतिम संस्कार के बाद कहा कि इस वक्त वह गर्व से अधिक दुख महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अभी लंबा जीवन बिताना है, लेकिन यदि ईश्वर की यही इच्छा है, तो हम ऐसे ही जिएंगे. हम नहीं चाहते थे कि वह ऐसे वापस आएं.
