
'मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे', BJP में आते ही मिथुन ने भरी हुंकार
NDTV India
मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे, BJP में आते ही मिथुन ने भरी हुंकार
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने आज कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी में शामिल होते हुए उन्होंने कड़े तेवर दिखाए. मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की रैली के मंच से कहा, "मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे." उन्होंने कहा, "मुझे बंगाली होने पर गर्व है. मैं पूरा कोबरा हूं. अगर मैंने डसा तो तुम फोटोग्राफ बन जाओगे."











