
'मैंने कभी भी सोनिया गांधी की जगह शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने की बात नहीं की', संजय राउत ने दी सफाई
NDTV India
राउत इस वक्त महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर हैं, जो उनकी इस सलाह की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाने की वकालत की गई है.
महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर संकट के मंडराते बादलों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को यूपीए का मुखिया बनाने की बात नहीं की. राउत का यह वक्तव्य ऐसे वक्त आया है, जब महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच उठापटक चल रही है.











