
मेहकमा सेहत की बड़ी लापरवाही, वैक्सीन लगवाए बिना ही आ गया मैसेज, लिखी यह बात
Zee News
मैसेज में यह भी कहा गया है कि इस व्यक्ति ने 18 अप्रैल को कोविड-19 का पहली डोज ली है साथ ही दूसरी डोज के के लिए अगली तारीख भी दी गई है.
श्रीनगर/फारूक वानी: दक्षिणी कश्मीर के त्राल क्षेत्र में मेहकमा सेहत की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल मेहकमा सेहत ने एक शख्स को वैक्सीन लगाए बिना ही उसको वैक्सीन लगाने का सर्टिफिकेट भेज दिया. वो भी किसी और को नहीं बल्कि डीटीडीसी मेंबर डॉक्टर बख्शीश सिंह को यह मैसेज भेजा गया है. मैसेज कहा गया है कि आपने कोरोना वैक्सीन लिया है जबकि इस व्यक्ति ने अभी तक कोई कोरोना का टीका नहीं लगवाया है. उन्हें यह मैसेज मेहकमा सेहत दक्षिण कश्मीर त्राल की जानिब से भेजा गया है. मैसेज में डॉ हरबख्शीश सिंह का नाम, पता और उम्र के अलावा कई अहम जानकारी लिखी गई हैं जिसको देखकर डॉक्टर हरबख्शीश चोंक गए.More Related News
