
मेरे पिता और मैं बीजेपी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, फिर भी इस मुश्किल समय में नहीं दिया साथ: चिराग पासवान
Zee News
चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने लिखा है परिवार के टूटने का दुख मुझे जरूर है. पापा ने पूरा जीवन पार्टी के साथ-साथ अपने भाईयों को भी आगे बढ़ाने का काम किया. आज उनको गए 9 महीने भी नहीं हुए और अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए उन्होंने परिवार का साथ छोड़ दिया.
पटना: LJP में कलह और अपनों से मिली चुनौती से जूझ रहे चिराग पासवान (Chirag Paswan) का दर्द छलका है. चिराग ने कहा, 'इस विवाद को सुलझाने में बीजेपी से मदद की अपेक्षा थी लेकिन उनकी चुप्पी ने निश्चित रूप से आहत किया है. चिराग ने कहा, 'मेरे पिता रामविलास पासवान (Ram vilas Paswan) और मैं बीजेपी (BJP) के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब मैं उनसे इस मुश्किल समय में उम्मीद कर रहा था तो वे साथ नहीं हैं.' लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) में दो फाड़ होने के बाद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने खुला पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान (Ram vilas Paswan) ने कभी भी नीतीश कुमार से समझौता नहीं किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश ने रामविलास पासवान को अपमानित करने और राजनीतिक तौर पर समाप्त करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा.More Related News
