
मेरठ में 10वीं की छात्रा के गैंगरेप का आरोपी कस्टडी से बंदूक छीनकर भगा, मुठभेड़ में लगी गोली : पुलिस
NDTV India
मेरठ के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को गांव के युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिवार को यह बात बताई और बाद में जहर खा लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा को गांव के ही युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था, आहत छात्रा ने घर पहुंचकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था जहां वो कस्टडी से भाग निकले, हालांकि, पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया.










