
मेडिकल स्टोर गई महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर 10 दिनों तक किया रेप, अंधी हुई पीड़िता
Zee News
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर राजस्थान लाया गया है.
जयपुरः राजस्थान से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला, जो अपने बुखार की जांच कराने के लिए एक मेडिकल स्टोर पर गई थी, उसको नशे का इंजेक्शन लगाकर पहले तो बेहोश किया गया और उसी हालत में देहरादून ले जाने के बाद 10 दिनों तक नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. हाई डोज ड्रग्स देकर किया गया रेप पुलिस के मुताबिक, देहरादून में उसे बेहोश रखने के लिए हाई डोज ड्रग्स पर रखा गया जिससे उसके साथ बार-बार रेप किया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस उच्च खुराक ने उसकी आंखों की रोशनी को प्रभावित किया और उसे अंधा बना दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर राजस्थान लाया गया है.More Related News
