
मेघालय: पूर्व विधायक नाबालिग लड़की से रेप का दोषी करार, अदालत ने सुनाई 25 साल की सजा
Zee News
स्पेशल जज (चाइल्ड सेक्स ओफेंस प्रोटेक्शन -पोक्सो) फेब्रोनियस सिल्कम संगमा ने डोरफांग पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.
शिलॉन्ग: मेघालय के पूर्व विधायक जूलियस डोरफांग को 2017 में एक लड़की से रेप के जुर्म में री-भोई जिले की एक स्पेशल अदालत (POCSO court ) ने 25 साल की जेल की सजा सुनाई. यह घटना उस वक्त की है जब कुसूरवार विधायक था. स्पेशल जज (चाइल्ड सेक्स ओफेंस प्रोटेक्शन -पोक्सो) फेब्रोनियस सिल्कम संगमा ने डोरफांग पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. डोरफांग उग्रवादी समूह एचएनएलसी का संस्थापक अध्यक्ष भी है. उसने एचएनएलसी सदर के तौर पर 2007 में खुद सुपुर्दगी की और 2013 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मावहाटी सीट से चुनाव जीता.More Related News
