
मेघालय के गृह मंत्री Lahkmen Rymbui ने दिया इस्तीफा, हिंसा के बाद कर्फ्यू; 4 जिलों में इंटरनेट बंद
Zee News
मेघालय सरकार ने समर्पण करने वाले उग्रवादी की पुलिस मुठभेड़ में मौत होने के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच रविवार को शिलॉन्ग में कर्फ्यू लगा दिया इस बीच गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई (Meghalaya Home Minister Lahkmen Rymbui) ने इस्तीफा दे दिया.
शिलांग: मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई (Meghalaya Home Minister Lahkmen Rymbui) ने पूर्व उग्रवादी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर शिलॉन्ग में हुई हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया. रिम्बुई ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच (Judicial Investigation) कराने की भी मांग की. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा को लिखे इस्तीफे में लहकमन रिम्बुई (Lahkmen Rymbui) ने कहा, 'मैं उस घटना को लेकर हैरान, जहां कानून के सिद्धांतों को लांघते हुए चेरिस्टरफील्ड थांगखियु के घर पर पुलिस की छापेमारी के बाद उसे मार दिया गया.' रिम्बुई ने कहा, 'मैं आपसे खुद को गृह (पुलिस) विभाग की जिम्मेदारी से तत्काल मुक्त किए जाने का आग्रह करता हूं. इससे सरकार द्वारा घटना के पीछे का सच सामने लाने के लिए गठित कमेटी द्वारा निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच हो सकेगी. मैं इस मामले की न्यायिक जांच का प्रस्ताव करता हूं.'More Related News
