
मूक बधिर नाबालिग से गैंगरेप! आरोपियों ने घटना का फोटो भी खींचा, 4 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
Zee News
एक मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.बलात्कार करते वक्त आरोपियों ने तस्वीरें भी लीं, जो उन्होंने बाद में गांव के कुछ लोगों को भी दिखाई थी
रमेश त्रिपाठी/शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.जहां एक मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी खुद इस घटना की जानकारी लेने थाना कोतवाली पहुंचे और पीड़ित एवं उनके परिजनों से बातचीत कर, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
जानकारी के मुताबिक बलात्कार करते वक्त आरोपियों ने तस्वीरें भी ली थी, जो उन्होंने बाद में गांव के कुछ लोगों को भी दिखाई थी. सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 776/ 21 अपराध धारा 363 ,366(a),342, 376 (2)(t) ,376 (2 ) (l), 376 (3), 376 DA और 34 भारतीय दंड संहिता और धारा 5G नोट 5T पोक्सो एक्ट सहित धारा 76 बी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
