
मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कवायद में जुटी BJP,'अल्पसंख्यक दूत' के जरिए बनाया ये प्लान
Zee News
रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम कम्युनिटी को अपने पाले में करने के लिए कई मंसूबे बनाए हैं. बाताया जा रहा है कि पार्टी ने करीब 44000 नेताओं को अल्पसंख्यक से राब्ता पैदा करने जिम्मेदारी सौंपी है.
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए स्टेट की हुकमरां जमात बीजेपी ने ज़ोरो शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इस बार पार्टी ने मुस्लिम कम्युनिटी के दरमियान अपने वोट फीसदी को बढ़ाने का हदफ बनाया है. इसके लिए बीजेपी ने ग्राउंड पर मुस्लिम नेताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है. दरअसल, भाजपा और मुस्लिम समाज का तालमेल नहीं बैठता ऐसा हमेशा से सुनते आए लेकिन अब बीजेपी इस भ्रम को तोड़ने की कवायद में जुट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम कम्युनिटी को अपने पाले में करने के लिए कई मंसूबे बनाए हैं. बाताया जा रहा है कि पार्टी ने करीब 44000 नेताओं को अल्पसंख्यक से राब्ता पैदा करने जिम्मेदारी सौंपी है. यह लोग प्रदेश के हर एक इलाके में मुसलमानों के घर-घर जाकर मोदी और योगी की उपलब्धियों को गिनाने और उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे और इन नेताओं को अल्पसंख्यक दूत का नाम दिया गया है. वहीं, विपक्ष ने बीजेपी की इस पहल को नौटंकी गरदाना है.More Related News
