
मुस्लिम बुजुर्ग पिटाई कांड: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, कोर्ट में पुलिस बल तैनात
NDTV India
गाजियाबाद एसएसपी के आदेश पर तमाम पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं, कोर्ट परिसर में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात की गई है ताकि सरेंडर करने से पहले उम्मेद को पकड़ा जा सके. उम्मेद पहलवान स्थानीय सपा नेता है.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई और दाढ़ी काटने से जुड़े वायरल वीडियो कांड में आरोपी उम्मेद पहलवान की गिरफ्तारी के लिए गाज़ियाबाद पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, जानकारी मिली है कि उम्मेद नाटकीय अंदाज में शनिवार को गाज़ियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर सकता है.











