
मुस्लिम पिता ने हिंदू रीति-रिवाज से कराई बेटे की शादी, 16 साल पहले लिए लिया था गोद
Zee News
पप्पू के मां-बाप की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी. जिसके बाद शेर खां ने उसको गोद ले लिया था और उसकी अच्छे से परवरिश की.
गाजीपुर: शादी के लिए एक दूसरे का धर्म बदलवाने वाली खबरें तो आपने सुनीं या पढ़ीं होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समाज के लिए आइना साबित हुई है. दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले शेर खां (Sher Khan) ने 16 साल पहले पप्पू नाम के एक बच्चे को गोद लिया था. जिसकी उन्होंने बेहतर परवरिश की और अब उसकी शादी उसके धर्म (हिंदू) के मुताबिक सभी रीति रिवाज से संपन्न कराई.More Related News
