
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने UCC के विचार को बताया असंवैधानिक, बोला-मसौदे का इंतजार नहीं करेंगे
Zee News
UCC LATEST UPDATE: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सोमवार को कहा कि अभी यूसीसी का स्वरूप तय नहीं हुआ है, लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड उससे पहले ही इसके विरोध में जुट गया है और हर स्तर पर इसके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है.
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा ने जहां ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) पर ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) के मसौदे को देखे-समझे बगैर उसका विरोध करने का आरोप लगाया है, वहीं बोर्ड का कहना है कि भारत जैसे बहुसांस्कृतिक और धार्मिक विविधता वाले देश में यूसीसी का विचार ही संविधान-विरोधी है, लिहाजा वह इस संबंध में कोई मसौदा आने का इंतजार किये बगैर ही विरोध कर रहा है. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सोमवार को कहा कि अभी यूसीसी का स्वरूप तय नहीं हुआ है, लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड उससे पहले ही इसके विरोध में जुट गया है और हर स्तर पर इसके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है.
