
मुस्लिम धर्म गुरु के जनाजे में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, वीडियो देख रह जाएंगे दंग, कई लोगों पर मुकदमा
NDTV India
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक मुस्लिम धर्मगुरु के इंतकाल के बाद हजारों की संख्या में लोग कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए उनके जनाजे में शामिल हुए और इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक मुस्लिम धर्मगुरु के इंतकाल के बाद हजारों की संख्या में लोग कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए उनके जनाजे में शामिल हुए और इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी का रविवार को इंतकाल हो गया।











