
मुसीबतों के बीच माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुंची Shilpa Shetty, कही यह बड़ी बात
Zee News
शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटड़ा पहुंची. यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह दर्शन के लिए घोड़े पर बैठ कर रवाना हो गईं. इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) जुलाई महीने से पोर्न स्कैंडल मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और इस वक्त वो जेल में हैं. इस बीच उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंची.
जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटड़ा पहुंची. यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह दर्शन के लिए घोड़े पर बैठ कर रवाना हो गईं. इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. उन्होंने यात्रा के दौरान ‘जय माता दी’ का जयकारा भी लगाया. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह दर्शन कर बेहद खुश हैं.
More Related News
