
मुसलमानों को साधने के लिए यह तरीके अपनाएगी भाजपा, सरकारी स्कीम से फायदा उठाने वालों से मिलेंगे कार्यकर्ता
Zee News
केन्द्रीय मंत्री मुखतार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) के मुताबिक पिछले सात सालों में मुसलमानों को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) और किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ मिला है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं. ऐसे में सभी पार्टिंयां वोटर को लुभाने के लिए अपने-अपने प्लान तैयार कर रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भी चुनाव से पहले मुसलमान मतदाताओं को साधने के लिए अपनी टीम मैदान में उतारने का प्लान बनाया है. इसका ब्लू प्रिंट (Blueprint) तैयार हो गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा किसी भी अभियान को शुरू करने के बजाय सीधे केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों संपर्क करेगी.
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी उन बूथों पर मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी, जहां पर मुस्लिम मतदाताओं का वोट फीसद 70 फीसद से ज्यादा है. यहां भाजपा कार्यकर्ता लोगों से व्यक्तिगत तौर से मुलाकात करेंगे और उन्हें सरकार की जानिब से सात साल में उनके लिए किए गए कामों के बारे में बताएंगे.
