
मुल्क की पहली महिला CJI बनने का रास्ता साफ, SC कॉलेजियम के 9 नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
Zee News
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) की तरफ से सिफारिश किए गए नामों में से एक न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना हैं, जो भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की कतार में हो सकती हैं.
नई दिल्ली: देश को पहली महिला चीफ जस्टिस मिलना तय हो गया है. मरकज़ी हुकूमत की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) की रिफारिश वाले सभी नौ जजों के नाम पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगा दी है. इसके साथ ही साल 2027 में देश में पहली महिला CJI मिलने का रास्ता साफ हो गया है. न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) की तरफ से सिफारिश किए गए नामों में से एक न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना हैं, जो भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की कतार में हो सकती हैं. अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में नौ नए न्यायाधीश शपथ लेंगे.More Related News
