
मुलायम ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, भाजपा ने कहा- अच्छी पहल, बस अखिलेश अब माफी मांग लें
Zee News
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर अन्य कई बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.
लखनऊ: यूपी में कोरोना वैक्सीन को लेकर शुरू से ही सियासत हो रही है. पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर टिप्पणी करते हुए इसे भाजपा की वैक्सीन बताया था. अब सोमवार को उनके पिता और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मु़लायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए। एक अच्छा संदेश… अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने 'भाजपा' की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं... ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए! इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई. ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर वैक्सीन को लेकर सियासत में घमासान मच गया है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर अन्य कई बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर तंज कसा. — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे। — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP)More Related News
