
मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से कराते थे गलत काम, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
Zee News
मुरादाबाद में Sex racket का भंडाफोड़ हुआ है. दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं. यह रैकेट निजी बीमा कंपनी की पॉलिसी बेचने के लिए ग्राहक को सेक्स सर्विस मुहैया कराने का काम करता था. इसके लिए नौकरी का झांसा देकर बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) की सिविल लाइंस पुलिस (Civil lines Police) ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट (sex racket) का खुलासा किया है. यह रैकेट ग्राहक को सेक्स सर्विस मुहैया कराती थी. नौकरी का झांसा देकर बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था. पुलिस ने दो दोनों लड़कियों को मुक्त भी कराया है. आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. पांचों आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
दो लड़कियों को कराया मुक्त मुरादाबाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर जनपद में महिला एवं संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से तीन पुरुष दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो लड़कियों को कब्जा मुक्त भी कराया है.
