
मुरादाबाद में अखिलेश यादव के खिलाफ FIR, पूर्व सीएम बोले- ये हारती हुई बीजेपी की हताशा
NDTV India
मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद एक स्थानीय पत्रकार के साथ उनके सुरक्षा कर्मियों की हाथापाई हुई थी.
मुरादाबाद पुलिस (Moradabad Police) ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (FIR against Akhilesh Yadav) के खिलाफ पत्रकारों से मारपीट के केस में एफ़आईआर दर्ज कर ली है. मालूम हो कि मुरादाबाद में अखिलेश यादव की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद एक स्थानीय पत्रकार के साथ उनके सुरक्षा कर्मियों की हाथापाई हुई थी.











