
मुन्ना बजरंगी जिसने 11 गोलियां लगने के बाद भी सांस रोककर बचा ली थी जान, हैरान रह गए थे डॉक्टर्स
Zee News
चित्रकूट जेल की तरह ही 3 साल पहले मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में कर दी गई थी हत्या, 40 से अधिक मर्डर का था आरोप
नई दिल्लीः यूपी की चित्रकूट जेल में शुक्रवार को तीन बड़े अपराधी आपस में ही लड़कर मर गए. इन तीनों का जुर्म की दुनिया से लंबा वास्ता रहा था. इनपर हत्याओं, वसूली और फर्जीवाड़े के कई केस दर्ज थे. जेल के भीतर हुए इस तिहरे हत्याकांड की चर्चा तो जोरों पर है ही लेकिन इसी के साथ 3 साल पुरानी एक और कहानी लोगों के दिमाग में फिर से घूमने लगी है जो चित्रकूट में घटी आज की घटना से न सिर्फ मेल खाती है बल्कि इसके किरदारों से भी जुड़ी हुई है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं यूपी की ही बागपत जेल में 9 जुलाई 2018 को हुए हत्याकांड की जिसमें यूपी के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई थी.More Related News
