
मुनव्वर राना की बढ़ी मुश्किलें, महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर लखनऊ में FIR दर्ज
Zee News
शायर मुनव्वर राना ने तालिबान को लेकर एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि हैं.
पवन सेंगर/लखनऊ: अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा एक बार फिर मुश्किलों में पड़ गए हैं. उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. दरअसल, शायर ने महर्षि बाल्मीकि की तुलना तालिबानी आतंकियों से की थी, जिसकी वजह से एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, शायर मुनव्वर राना ने एक निजी चैनल से तालिबान को लेकर पूछे गए सवाल पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि हैं. जब राणा से पूछा गया कि तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण लिखते हैं, तो वह देवता हो जाते हैं. जबकि उससे पहले वह डाकू थे. मुनव्वर ने आगे कहा कि आदमी का किरदार बदलता रहता है.More Related News
